26 Apr 2024, 23:50:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका के एक घर में आग लगने से छह बच्चों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2017 10:27AM | Updated Date: Jan 13 2017 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बाल्टिमोर। अमेरिका में उत्तर पूर्व बाल्टिमोर में एक तीन मंजिला घर में आग लगने से छह बच्चों की मौत हो गई। दुर्घटना में तीन अन्य बच्चे और मां आग से झुलस गए।

दमकल विभाग के प्रवक्ता रोमन क्लार्क ने बताया कि दमकल गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही घर पूरी तरह आग में घिर चुका था। आग गुरुवार की रात 12:30 बजे लगा था। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने बच्चों के शवों को बरामद करना शुरु कर दिया। आग की घटना में मारे गए बच्चों की उम्र नौ महीने से लेकर 11 साल तक की थी।

घर की सभी तीन मंजिलों से आग की भीषण लपटें उठ रही थीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी बाहर से ही प्रयास में जुटे रहे। आग में झुलसी महिला और दो बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। क्लार्क ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »