27 Apr 2024, 03:37:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

द.थाईलैंड में आई बाढ़ से 25 लोगों की मौत, 10 लाख प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2017 5:19PM | Updated Date: Jan 10 2017 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकाक। दक्षिणी थाईलैंड में नए साल के दिन आई बाढ़ से अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और हजारों पर्यटक फंसे हुए हैं जबकि कारोबार ठप्प पड़ गए हैं। गृह मंत्रालय ने आज एक रिपोर्ट में बताया कि दक्षिण को देश के शेष हिस्से से जोड़ने वाला मुख्य राजमार्ग जलमग्न है। गृह मंत्रालय ने बताया

कि एक जनवरी से अब तक बेमौसम बरसात के कारण 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।  दक्षिण के सारे स्कूल बंद पड़े हैं। वहांं के मुख्य हवाई अड्डों में से एक हवाई अड्डा भी बंद है। मौसम विभाग ने क्षेत्र में और बारिश होने की संभावना जताई है। यहां समुद्र तट और सैरगाह है जहां हर साल हजारों विदेशी सैलानी आते हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »