27 Apr 2024, 01:35:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में ट्रेन ने मारी रिक्शे को टक्कर, छह छात्रों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2017 6:44PM | Updated Date: Jan 6 2017 6:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के दक्षिण  में ट्रेन की एक मोटर रिक्शा से हुई टक्कर में स्कूल जा रहे छह बच्चों के साथ रिक्शा चालक की भी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस अधिकारी असद सरफराज ने कहा कि ट्रेन की चपेट में आने से रिक्शे से स्कूल जा रहे बच्चों की  मौत हो गई। इन बच्चों की उम्र छह से 10 वर्ष थी।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के वक्त रेलवे फाटक खुला था। पाकिस्तान के रेल मंत्री ख्वाजा साद रफीक ने कहा कि यह दुर्घटना मौसम की खराबी के कारण होने की आशंका है। उन्होंने कहा हम यह जांच करेंगे की क्या यह दुर्घटना लापरवही की वजह से हुई है या घने कोहरे के कारण। पिछले चार महीने में पाकिस्तान में यह तीसरी बड़ी ट्रेन दुर्घटना है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »