08 May 2024, 17:35:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दीमापुर बाजार में लगी आग, 26 दुकानें जलकर खाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2016 6:45PM | Updated Date: Dec 30 2016 6:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोहिमा। नागालैंड में दीमापुर शहर के पास चुमुकेदिमा बाजार में आज तड़के आग लग गई। आग की चपेट में आने से कम से कम 26 दुकानें जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अनुसार दीमापुर के पास चुमुकेदिमा बाजार में तड़के लगभग साढ़े तीन बजे आग लग गई।

घटनास्थल पर तुरंत दमकल विभाग की दो गाड़यिां पहुंची और 30 मिनट के भीतर उन्होंने आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग के कारण लगभग 15 लाख रुपए की संपत्ति को नुकसान पहुंचने का अनुमान है। आग लगने के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन दमकल विभाग ने आग के पीछे शरारती तत्वों का हाथ होने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »