26 Apr 2024, 23:56:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

साइबर हैकिंग: अमेरिका ने रुस पर लगाए कड़े प्रतिबंध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 30 2016 2:45PM | Updated Date: Dec 30 2016 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और नेताओं के सर्वरों और ईमेलों की साइबर हैकिंग में संलिप्तता के कारण रूसी खुफिया एजेंसियों और इनके शीर्ष अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए और 35 रुसी अधिकारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने वाशिंगटन स्थित रुसी दूतावास और सैन फ्रांसिस्को स्थित वाणिज्य दूतावास से 35 राजनयिकों को निकाल दिया है। उन्हें 72 घंटे के भीतर परिवार समेत अमेरिका छोड़ने के लिए कहा गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »