27 Apr 2024, 00:39:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हाफिज की शरीफ सरकार को चेतावनी- भारत के साथ दोस्ती से परहेज करे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2016 2:26PM | Updated Date: Dec 28 2016 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। 2008 के मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ फिर जहर उगला है। हाफिज ने शरीफ सरकार से कहा है कि वह भारत के साथ दोस्ती से परहेज करे। आतंकी सरगना ने भारत पर आरोप लगाया कि वहां की सेना कश्मीर में अत्याचार कर रही है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज ने दावा किया कि भाजपा सरकार कश्मीर की आबादी में बदलाव करने की कोशिश कर रही है।
 
उसने कहा, हम कश्मीरी लोगों के साथ खड़े हैं। हम कश्मीर की आजादी के मुहिम का पूरी तरह समर्थन करते हैं। हाफिज ने पाकिस्तान सरकार से आग्रह किया कि वह कश्मीरियों की समस्या का समाधान करे। इसके साथ ही उसने कहा, पाकिस्तान सरकार को भारत की दोस्ती की ओर नहीं देखना चाहिए। कश्मीर में खून बह रहा है, इसलिए पाकिस्तान सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह उनकी समस्याओं का हल करे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »