27 Apr 2024, 02:00:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान अब कभी युद्ध की होड़ में नहीं : आबे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2016 11:07AM | Updated Date: Dec 28 2016 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पर्ल हार्बर। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ कल पर्ल हार्बर स्थित यूएसएस एरिजोना स्मारक जाकर दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी और वादा किया कि उनका देश फिर कभी भी युद्ध की होड़ में नहीं पड़ेगा।

आबे ने कहा, मैं हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं। हमें फिर कभी भी युद्ध की पुनरावृत्ति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, जापान के प्रधानमंत्री के तौर पर मैं द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मारे गए लोगों की आत्माओं के प्रति ईमानदारी से अपनी अनन्त संवेदना व्यक्त करता हूं।

जापान के प्रधानमंत्री के इस दौरे पर ओबामा ने कहा कि 1941 में  पर्ल हार्बर पर जापान के हमले की जगहों पर आबे की यात्रा से दोनों देशों के बीच आपसी सुलह की शक्ति का पता चलता है।

उन्होंने कहा, इस ऐतिहासिक क्षण से सुलह की शक्ति के बारे पता चलता है। इससे यह भी पता चलता है कि युद्ध के गहरे घाव से भी स्थायी शांति और दोस्ती का रास्ता निकल सकता है। आबे यूएसएस एरिजोना मेमोरियल जाने वाले पहले जापानी प्रधानमंत्री बन गये है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »