27 Apr 2024, 07:10:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

स्रानागार में दम घुटने से छह लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2016 3:19PM | Updated Date: Dec 27 2016 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में छह व्यक्तियों की स्रानागार में दम घुटने से मृत्यु हो गयी जिनमें एक नौ वर्ष का बालक भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि घर में लूट के उद्देश्य से घुसे हथियारबंद डकैतों ने कल कुछ लोगों को स्रानागार में बंद कर दिया था और आज जब पुलिस ने स्रानागार का ताला तोड़ा तो इन लोगों में से छह को मृत पाया गया। पुलिस ने स्रानागार में बंद पांच अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
 
मकान में डकैती डालने के उद्देश्य से घुसे डकैतों की संख्या चार बताई गई। डकैतों ने कल कुल 11 लोगों को स्रानागार में बंद किया था। इनमें घर में काम करने वाली नौकरानी तथा चालक भी शामिल थे। कल इनका पता नहीं चल सका लेकिन आज तड़के उन्हें स्रानागार से निकाला गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »