26 Apr 2024, 20:19:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल में सांसद के मकान पर हमले में सात लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2016 2:39PM | Updated Date: Dec 22 2016 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान ने कल रात एक सांसद के मकान पर हमला कर दिया जिसमें सात व्यक्तियों की मौत हो गई।

अफगानिस्तान पुलिस तथा सुरक्षा अधिकारियों सांसद मीरबली के खुशाल खाँ जिला स्थित मकान की छानबीन के दौरान मकान की फर्श पर खून के छीटें, खिड़कियों के टूटे शीशे तथा खाली कारतूसों के खोखे मिले। मीरबली दक्षिणी हेलमंद प्रान्त से संसद सदस्य हैं। काबुल में उनके मकान की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।

पुलिस ने तलाशी के बाद मकान को सील कर दिया। पुलिस ने बताया कि मकान पर कल रात को हमला किया गया। कई घंटे तक मकान में विस्फोट तथा गोलीबारी की आवाज सुनाई देती रही।

तालिबान ने बताया कि कल रात 20 व्यक्ति मारे गए जिनमें हेलमंद के सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हैं, लेकिन सरकारी अधिकारियों ने मृतकों की संख्या सात बताई है। उन्होंने बताया कि दो तालिबान आतंकवादी भी मारे गए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »