26 Apr 2024, 08:46:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस नौसैनिक ने की भविष्यवाणी- अगले साल हो जाएगी राष्ट्रपति की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 22 2016 2:06PM | Updated Date: Dec 22 2016 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर वर्ष 1987 में श्रीलंका में गार्ड आॅफ आॅनर के दौरान हमला करने वाले नौसैनिक ने अब श्रीलंका के पीएम की मौत की भविष्यवाणी की है।
 
राजीव गांधी पर हमला करने वाले विजीता रोहाना विजेमुनी का कहना है कि 26 जनवरी 2017 को श्रीलंका के राष्ट्रपति मेत्रीपाला श्रीसेना की मौत हो जाएगी। इस बाबद संसदीय कार्य और मीडिया मंत्रालय के सचिव निमल बोपागे ने उसके खिलाफ एक शिकायत भी दर्ज करवाई है। 
 
जेल जाने के बाद बन गया ज्योतिषी
रोहाना को राजीव गांधी की हत्या की कोशिश करने के आरोप में जेल में डाल दिया गया था। उसने यह हमला उस वक्त किया था, जब श्रीलंका में शांति सेना भेजने के बाद भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी वहां के दौरे पर गए थे। इस दौरान गार्ड आॅफ आॅनर का निरीक्षण करने के दौरान राजीव गांधी सैनिकों के काफी करीब पहुंच गए थे।
 
रोहाना ने इसी दौरान अपनी राइफल की बट से उन पर जानलेवा हमला कर किया था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर उसका कोर्ट मार्शल किया गया। जेल से छूटने के बाद वह ज्योतिषी बन गया।
 
फेसबुक पर की पोस्ट...
रोहाना ने यह भविष्यवाणी फेसबुक पर की है। उसने इस बारे में पुलिस को जांच करने को भी कहा है। उसका कहना है कि यह बहुत बड़ा षड्यंत्र है, जिसकी जांच की जाना चाहिए। उसका कहना है कि इससे पहले भी उसने इसकी शिकायत साइबर क्राइम एजेंसी को की थी, लेकिन उन्होंने इसको गंभीरता से नहीं लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »