26 Apr 2024, 18:55:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राजनाथ के बयान से बौखलाया आतंकी सरगना हाफिज सईद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2016 11:23AM | Updated Date: Dec 17 2016 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने आज कहा कि वह गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी को ‘युद्ध की घोषणा’ मानते हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद पर काबू नहीं पाता है तो वह दस टुकड़ों में विभाजित हो जाएगा।
 
नसीर बाग लाहौर में एक रैली में उसने कहा, ‘हम राजनाथ के बयान को युद्ध की घोषणा मानते हैं और चुनौती स्वीकार करते हैं। हम नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम को स्वीकार नहीं करते हैं।’ उसने सरकार को भारत के कथित जासूस कुलभूषण को क्लीन चिट नहीं देने की चेतावनी दी।
 
जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने कहा कि वह गृह मंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी को ‘युद्ध की घोषणा' मानते हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद पर काबू नहीं पाता है तो वह दस टुकड़ों में विभाजित हो जाएगा।
 
इससे पहले गुरूवार को गुलाम कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में भी एक रैली को संबोधित करते हुए हाफिज सईद ने सरताज अजीज पर निशाना साधा था।
 
उसका कहना था, 'हिंदुस्तान जाने की बजाय अजीज को कश्मीर में जारी मानवाधिकार के उल्लंघन का मुद्दा विश्व समुदाय के समक्ष उठाने में अपना समय खर्च करना चाहिए।' ध्यान रहे कि दिसंबर महीने के शुरू में अमृतसर में आयोजित हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में अजीज ने भाग लिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »