27 Apr 2024, 08:48:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

US चुनाव: दोबारा होगी वोटों की गिनती, ट्रंप बोले- ये तो घोटाला है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2016 7:14PM | Updated Date: Nov 27 2016 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीन पार्टी की ओर से विस्कान्सिन में मतों की दोबारा गिनती की मांग को ‘घोटाला’ करार देते हुए कहा कि ‘लोग मतदान कर चुके हैं और अब चुनाव खत्म हो गया है।’ ग्रीन पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार जिल स्टाइन ने मतों की दोबारा गिनती का दबाव बनाया था। वह मिशिगन और पेंल्सिवेनिया में भी मतों की दोबारा गिनती की मांग कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में आठ नवंबर को हुये राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप ने पेनसिलवेनिया और विस्कान्सिन में अप्रत्याशित रूप से बहुत कम मतों के अंतर से हिलेरी क्लिंटन पर जीत दर्ज की थी। मिशिगन में भी उनकी जीत का अंतर बहुत कम था। न्यूयॉर्क के अरबपति ट्रंप अपनी जीत से पहले लगातार चुनाव में ‘धांधली’ का आरोप लगा रहे थे। अब उन्होंने एक बयान में जोर देकर कहा कि चुनौती और गाली देने के बजाय चुनाव परिणाम का ‘सम्मान’ किया जाना चाहिये।

निर्वाचित राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि यह स्टाइन ने मतदान की दोबारा गिनती कराने के बहाने अपने खजाने को भरने के लिए 70 लाख डॉलर की तुलना में 59 लाख डालर जुटाये हैं। ट्रंप ने ग्रीन पार्टी की प्रत्याशी की ओर से दोबारा मतदान की याचिका डालने के एक दिन बाद कहा, ‘लोगों ने मतदान कर दिया है और अब चुनाव खत्म हो गए हैं। हिलेरी क्लिंटन ने खुद ही चुनाव वाली रात यह बात स्वीकार की थी।’ ग्रीन पार्टी की ओर से मतों की दोबारा गिनती की याचिका राज्य के चुनाव आयोग ने स्वीकार कर ली है। हिलेरी क्लिंटन के अभियान दल ने शनिवार (26 नवंबर) को सुबह कहा था कि वह ग्रीन पार्टी की ओर से मतों की दोबारा गिनती में शामिल होंगे। इसके अलावा उन्होंने मिशिगन और पेनसिलवेनिया में भी मतों की दोबारा गिनती का समर्थन करेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »