26 Apr 2024, 22:07:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में 6.7 की तीव्रता का भूकंप, एक की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2016 10:01AM | Updated Date: Nov 26 2016 10:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। पश्चिमोत्तर चीन में तजाकिस्तान से लगे सीमा क्षेत्र में शुक्रवार शाम भूकंप का जबरदस्त झटका महसूस किया। भूकंप की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और रेल लाईन सहित कई ईमारतों को नुकसान पहुंचा है।
        
सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की खबर के मुताबिक तजाकिस्तान और किर्गिस्तान से लगी चीन की सीमा के पास अक्टो काउंटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह कम आबादी वाला क्षेत्र है।
          
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने पहले भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी थी जिसे बाद में घटा कर 6.5 कर दिया गया। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार के मुताबिक रात 10:24 पर महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र जमीन से 75 किलोमीटर की गहराई में था।         
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »