02 May 2024, 03:19:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भूकंप से थर्राया जापान, सुनामी का अलर्ट जारी- उठीं सुनामी की लहरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2016 9:49AM | Updated Date: Nov 22 2016 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्‍यो। उत्तरी जापान में स्‍थानीय समयानुसार मंगलवार सुबह 5.59 मिनट पर रिक्‍टर पैमाने पर 6.9 तीव्रता का जबर्दस्‍त भूकंप आया। जापान की मौसम एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है। इससे एक मीटर ऊंची सुनामी लहरें फुकुशीमा के तट पर उठती देखी गईं। यहीं पर फुकुशीमा परमाणु प्‍लांट भी स्थित है।
 
अधिकारियों के अनुसार समुद्र की एक मीटर ऊंची लहरें तट के निकट इस प्‍लांट से टकराई हैं, हालांकि इससे अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। सरकारी मीडिया ने स्‍थानीय लोगों को तत्‍काल यहां से ऊंचे स्‍थानों पर जाने के लिए कहा है। इसके बाद सुनामी की चेतावनी दे दी गई।
भूकंप का केंद्र फुकुशिमा के पास जमीन के 10 किमी नीचे था। इसके चलते यहां न्यूक्लियर प्लांट के कूलिंग ऑपरेशन पर असर पड़ा है।
 
बता दें कि 2011 में सुनामी के चलते न्यूक्लियर प्लांट में लीकेज हो गया था। जापान में कैबिनेट के मुख्य सचिव योशिहिदे सुगा ने कहा कि फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के तीसरे रिएक्टर के कुलिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है। बता दें कि जापान दुनिया के सबसे सक्रिय सीस्मिक क्षेत्रों में शुमार है इसलिए यहां पर अक्‍सर भूकंप आते रहते हैं।
 
दुनिया में 6 या उससे अधिक तीव्रता के अब तक आए सभी भूकंपों में अकेले जापान की हिस्‍सेदारी इस मामले में तकरीबन 20 प्रतिशत है।बता दें कि साल 2011 में आई सुनामी के कारण ये परमाणु संयंत्र पूरी तरह से तबाह हो गया था। हालांकि, फिलहाल इस तरह का कोई नुकसान होने की खबर नहीं है, लेकिन सुनामी से जुड़ी चेतावनी जारी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »