26 Apr 2024, 23:55:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों के चार जवानों की गोली मार कर हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2016 10:26AM | Updated Date: Nov 20 2016 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के क्वेटा के फातिमा जिन्नाह रोड़ पर शनिवार संदिग्ध आतंकवादियों ने चार सुरक्षाबलों की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की शाम को यहां एक बंदूकधारी में सेना के फ्रंटियर कोर्प्स और पुलिस जवानों पर गोलीबारी शुरु कर दी।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी में सेना के एक जवान और एक पुलिस कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सेना के दो अन्य जवानों ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा, इस गोलीबारी में दो नागरिको को भी गोली लगी है और उनका इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की इस घटना को लक्षित हत्या करार दिया है। गोलीबारी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने बताया की हमलावर गालीबारी को अंजाम देकर वहां से फरार होने में कामयाब रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »