26 Apr 2024, 12:21:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुतिन और ओबामा के बीच हो सकती है बातचीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2016 9:48AM | Updated Date: Nov 19 2016 9:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के बीच इस सप्ताहांत पेरू की राजधानी लीमा में बातचीत हो सकती है।
          
क्रेमलिन  प्रवक्ता दमित्री पेश्कोव ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पुतिन और ओबामा के बीच इस सप्ताहांत लीमा में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन से इतर अनौपचारिक बातचीत हो सकती है।

पुतिन और ओबामा के बीच बैठक के दौरान सीरिया संकट के समाधान, अलेप्पो में हवाई हमले और यूक्रेन मामले को लेकर बातचीत हो सकती है। गौरतलब है कि सीरियाई शहर अलेप्पो में गुरुवार को रूसी हवाई हमले में कई लोगों की मौत हो गई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »