26 Apr 2024, 05:52:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इथियोपिया में 11 हजार से अधिक लोग गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2016 10:31AM | Updated Date: Nov 13 2016 10:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जोहान्सबर्ग। अफ्रीकी देश इथियोपिया में पिछले महीने हिंसक प्रदर्शन के बीच आपातकाल की घोषणा किए जाने के बाद अधिकारियों ने 11 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।
           
एक अधिकारी तड्डेस्से होर्दोफा ने कल एक बयान में बताया, छह कारागारों में 11,607 लोगों को बंद रखा गया है जिसमें 347 महिलाएं हैं। इन्हें देश में आपातकाल की घोषणा के बाद गिरफ्तार किया गया है। इथियोपिया की 60 फीसदी जनसंख्या वाले दो शहरो ओरोमो और अम्हारा में सर्वाधिक गिरफ्तारी की गई है।
           
पिछले साल राजनीतिक अस्थिरता के कारण पांच सौ से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि गत नौ अक्टूबर को सरकार ने छह महीने के आपातकाल की घोषणा की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »