26 Apr 2024, 19:27:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कांगो के गोमा में ब्लास्ट- भारत के 32 शांति सैनिक घायल, एक बच्‍चे की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2016 3:29PM | Updated Date: Nov 8 2016 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किंशासा। अफ्रीकी गणराज्य कांगो में हुए एक धमाके में यूएन मिशन में लगे भारत के 32 शांति सैनिक घायल हो गए हैं। इस धमाके में एक बच्चे की मौत भी हुई है। कांगो स्थित यूएन मिशन के अनुसार, ये घटना मंगलवार सुबह की है। भारतीय शांति सैनिक गोमा जिले के एक गांव में सर्च ऑपरेशन के लिए जा रहे थे तभी उनकी गाड़ी को टारगेट कर विस्फोट किया गया।
 
बताया जा रहा है कि कांगो में चल रही आपसी कलह में 1996 से 2003 के दौरान 10 लाख से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। निकट की एक मस्जिद के इमाम इस्माइल सालूमू ने बताया कि उसने विस्फोट की आवाज सुनी और वह उस स्थान पर गया। गौरतलब है कि कांगो में इस समय संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत विभिन्न देशों के 18 हजार शांति सैनिक तैनात हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »