27 Apr 2024, 09:52:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार केन ने किया चुनाव अभियान शुरू किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2016 2:28PM | Updated Date: Jul 24 2016 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार टिम केन ने अपना चुनाव अभियान शुरू करते हुए कहा कि रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प जहां भी जाते हैं वहां जिंदगियां तबाह कर देते हैं और अमेरिकियों को अपने साथ ऐसा नहीं होने देना चाहिए। गत शुक्रवार को डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने वर्जीनिया के सीनेटर केन को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना सहयोगी चुना था। 

58 साल के केन ने हिलेरी के सहयोगी के तौर पर अपने पहले भाषण में फ्लोरिडा के मियामी में भीड़ को संबोधित करते हुए कहा अटलांटिक सिटी से उनके तथाकथित विश्वविद्यालय तक हर जगह जहां वह गए हैं, उन्होंने अपने पीछे टूटे वादे और तबाह जिंदगियां छोड़ी हैं। हम उन्हें देश के साथ ऐसा करने की इजाजत नहीं दे सकते।

हिलेरी के साथ खड़े केन ने कहा और दोस्तों हमें ऐसा नहीं करना होगा क्योंकि हिलेरी क्लिंटन डोनाल्ड ट्रम्प से पूरी तरह उलट हैं। उन्होंने कहा हिलेरी लोगों को अपमानित नहीं करतीं, वह उन्हें सुनती हैं। यह कितना नेक तरीका है वह हमारे सहयोगियों का सम्मान करती हैं। और हम हमेशा उनका समर्थन करेंगे, मुझे इसका पूरी तरह यकीन है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »