08 May 2024, 23:09:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कंबल की आड़ में किया कैदी संग सेक्स, मिली 4 साल की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2015 9:09PM | Updated Date: Apr 24 2015 9:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेरिका। ओरेगॉन प्रांत की 33 वर्षीय ब्रेट राबिंसन वाशिंगटन काउंटी जेल की महिला कर्मचारी है जिन पर कैदियों के साथ बिस्तर पर सोने का आरोप है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच सलाखों के पीछे कैद जेंग ली डेलगेडो गेलबेन के साथ सेक्स किया था।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि राबिंसन के अटार्नी ने कोर्ट को एक नोटिस देते हुए कहा है कि राबिंसन ने जिस वक्त सलाखों के पीछे कैद छह लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। उस वक्त उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। राबिंसन की मानसिक स्थिति की रिपोर्ट कोर्ट को सौंपते हुए उनके वकील पॉल हुड ने कहा कि वो बचपने से ही अवसाद ग्रस्त थी और वो जल्द ही कैदियों के बहकावे में आ जाती थीं। जानकारी के मुताबिक राबिंसन अपने डिप्टी के साथ जेल के सबसे ज्यादा सुरक्षित क्षेत्र के कंट्रोल रूम में तैनात थीं।

राबिंसन ने साल 2013 में कंबल की आड़ में डेलगेडो गेलबेन के साथ उस वक्त सेक्स किया था जब उनका डिप्टी लंच पर गया था। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्होंने एक कैदी को एक प्रेम पत्र लिखकर कहा था, बेबी, तुम मेरे सबकुछ हो। मैं तुम्हारे बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकती। राबिंसन को डेलगेडो गेलबेन के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए चार साल की जेल की सजा सुनाई गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »