27 Apr 2024, 09:46:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सोमालिया के होटल में हमला, कैबिनेट मंत्री सहित 15 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2016 11:19AM | Updated Date: Jun 27 2016 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी में अल कायदा से संबद्ध अल-शबाब आतंकवादियों द्वारा एक होटल पर किए गए हमले में एक कैबिनेट मंत्री सहित 15 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। हमले में चार हमलावरों की भी जान गई है।
     
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री बी मोहम्मद हमजा मृतकों में शामिल हैं। उनके शव को नासा हब्लोद होटल के ढहे हुए भवन से निकाल लिया गया है।
     
पुलिस एवं अस्पताल सूत्रों के अनुसार हमले में कम से कम 34 लोग घायल हुए हैं। कल हुए इस हमले में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार में इमारत के बाहर विस्फोट कर लिया था।
     
इसके बाद बंदूकधारियों ने नासा हब्लोद होटल पर धावा बोल दिया और कई घटे तक हमला जारी रहा। विशेष सुरक्षा बलों ने होटल में छिपे तीन हमलावरों को खत्म करने के बाद इस हमले का पटाक्षेप किया।
     
अल-शबाब ने टेलीग्राम स्मार्टफोन एप्प के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली। जून के शुरू में प्रारंभ हुए पवित्र महीने रमजान में इस होटल पर यह दूसरा हमला है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »