26 Apr 2024, 10:56:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मध्य नेपाल में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2016 12:22PM | Updated Date: May 24 2016 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडो। नेपाल की राजधानी काठमांडो और आसपास के इलाकों में कल आधी रात के बाद भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। यह पिछले साल आए विनाशकारी भूकंप के बाद आने वाले झटकों की ही कड़ी का हिस्सा है।   
   
राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र (एनएससी) के अनुसार इस झटके की तीव्रता 4.2 मापी गई जिसका केंद्र काठमांडो के 80 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में धादिंग जिले के नौबिसे और जीवनपुर के बीच था। भूकंप रात 12 बजकर 54 मिनट पर महसूस किया गया।
   
एनएससी ने कहा कि यह पिछले साल आए विनाशकारी भूकंप के बाद आने वाले झटकों की कड़ी का हिस्सा था। पिछले साल 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद हजारों झटके आ चुके हैं। एनएससी ने चार या इससे अधिक की तीव्रता के करीब 460 भूकंपीय झटकों का डाटा तैयार किया है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »