26 Apr 2024, 12:54:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मध्य नेपाल में भूकंप का तीव्रता वाला झटका महसूस किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2016 2:50PM | Updated Date: May 5 2016 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडो। मध्य नेपाल में आज सुबह 4.1 की मध्यम तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया। नेपाल के भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक सुबह दस बजकर 31 मिनट पर गोरखा-धाडिंग में भूकंप का झटका महसूस किया गया।

पश्चिम नेपाल के कालीकोट जिले में कल सुबह पांच बजकर 32 मिनट पर रिक्टर स्केल पर चार की तीव्रता वाला भूकंप महसूस किया गया था।
पिछले वर्ष 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद चार या अधिक की तीव्रता वाले कुल 452 झटके अब तक महसूस किए गए हैं। पिछले वर्ष आए भूकंप में करीब नौ हजार लोगों की मौत हो गई थी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »