08 May 2024, 20:19:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

IS ने बंग्लादेश में शिया मस्जिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2015 5:13PM | Updated Date: Nov 27 2015 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हाल में बांग्लादेश की एक शिया मस्जिद में हुए कल हुए हमले की आज जिम्मेदारी ली जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मस्जिद में कल नमाज के दौरान नमाजियों पर तीन बंदूकधारियों द्वारा की गयी गोलीबारी में 70 वर्षीय मोयज्जेम हुसैन की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे।
 
एसआईटीई खुफिया समूह के हवाले से डेली स्टार ने खबर दी है, बांग्लादेश के बोगरा जिले में शिया मस्जिद में 26 नवंबर 2015 को हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। बोगरा जिले में शिबगंज इलाके की मस्जिद पर कल शाम की नमाज के दौरान तीन बंदूकधारियों ने शिया मुस्लिमों पर गोलीबारी की थी। गोलीबारी में मस्जिद के इमाम मोयज्जेम हुसैन की मौत हो गयी जबकि घायल हुए तीन अन्य लोगों को डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »