08 Sep 2024, 06:07:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

नेपाल में भारी तबाही, बारिश के बाद हुए भूस्खलन से सात लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 29 2024 2:39PM | Updated Date: Jun 29 2024 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। पश्चिमी नेपाल में शनिवार को भूस्खलन की दो घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुल्मी जिले के मलिका ग्रामीण नगर पालिका में भूस्खलन में एक घर के ढह जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। नगर पालिका के अध्यक्ष देवी राम आर्यल ने बताया कि भारी बारिश के कारण यह घातक भूस्खलन हुआ और सभी शव बरामद कर लिए गए हैं।

जिला पुलिस के प्रवक्ता इंद्र बहादुर राणा के अनुसार स्यांगजा जिले के फेदिखोला ग्रामीण नगर पालिका में भूस्खलन में मां और पुत्री की मौत हो गई। इन मौतों के साथ ही 10 जून को मानसून के मौसम की शुरुआत से अब तक मरने वालों की संख्या कम से कम 34 हो गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »