26 Apr 2024, 13:54:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एंटोनियो गुटेरेस ने कश्मीर मामले में मध्यस्थता की पेशकश की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 1:26PM | Updated Date: Feb 18 2020 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के चार दिवसीय दौर पर आए संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने  कश्मीर मसले पर मध्यस्थता की पेशकश की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि गुटेरेस ने सोमवार को पाकिस्तानी सांसदों से मुलाकात की। इस दौरान पाकिस्तानी  सांसदों  ने उन्हेंं अवगत कराया कि भारत के साथ इस समय माहौल काफी तनावपूर्ण है और इसमें उसके साथ द्विपक्षीय बातचीत नहीं की जा सकती है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका काफी अहम हो जाती है। गुटेरेस ने बताया कि कश्मीर का मसला काफी लंबे समय से चल रहा है और इसके  निराकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र अहम भूमिका अदा कर सकता है और हर हाल में कश्मीर घाटी के लोगों के बुनियादी अधिकारों को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »