26 Apr 2024, 11:52:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान के क्वेटा में फिदायीन हमला, आठ की मौत, 23 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 10:43AM | Updated Date: Feb 18 2020 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्वेटा। पाकिस्तान के क्वेटा शहर की शहरा-ए-इकबाल रोड पर कोर्ट और प्रेस क्लब को निशाना बनाकर किए गए फिदायीन हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और 23 अन्य घायल हो गए। पाकिस्तान के टेलीविजन न्यूज चैनल दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक यह धमाका सोमवार देर शाम हुआ। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस एवं बचावकर्मियों की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गयी और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। 

बम धमाके के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक अब्दुल रजाक चीमा ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने पुलिस बैरिकेड तोड़कर एक रैली में घुसने की कोशिश की। पुलिस के रोकने पर उसने खुद को वहीं उड़ा लिया। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हमलावर प्रेस क्लब के बाहर चल रही अहले सुन्नत वल जमात रैली को निशाना बनाना चाहता था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »