26 Apr 2024, 16:44:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

तेहरान। ईरान के बुशहर प्रांत में परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास बुधवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गये। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बुधवार को बताया कि ईरान के दक्षिण हिस्से में अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 0222 बजे और 0319 बजे भूकंप के झटके महसूस किये है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता क्रमश: 4.9 और 4.5 मापी गयी। भूकंप का केंद्र बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास था।
 
यूएसजीएस के अनुसार भूकंप का 4.9 तीव्रता का पहला झटका 0222 बजे दर्ज किया गया। इसका केंद्र बोराजन शहर से 10 किलोमीटर दूर सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। भूकंप का 4.5 तीव्रता का दूसरा झटका स्थानीय समयानुसार 0319 बजे दर्ज किया। भूकंप का केंद्र बोराजन से 17 किलोमीटर दूर 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »