27 Apr 2024, 06:59:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस में पेंशन सुधार के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 1:00AM | Updated Date: Dec 7 2019 1:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस में पेंशन सुधारों के खिलाफ व्यापक स्तर पर हड़ताल और विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा जिसकी वजह देशभर में लोगों यातायात की समस्या से गुजरना पड़ा रहा है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार विरोध प्रदर्शनों की वजह से कई ट्रेन भी रद्द कर दी गयी हैं। रेल कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी प्रदर्शन जारी रखने पर जहां अपना समर्थन दिया वहीं पेरिस बस और मेट्रो यूनियन के कर्मचारियों ने कहा कि उनकी हड़ताल कम से कम सोमवार तक जारी रहेगी। 

फ्रांस में दरअसल कामकाजी वर्ग पेंशन योजना में प्रस्तावित सुधारों से काफी नाराज हैं और इसका विरोध कर रहा है। सरकार की नए प्रस्तावों के तहत सेवानिवृत की उम्र बढ़ाने की योजना है। इन सुधारों के तहत तय समय से पहले सेवानिवृत होने वाले लोगों को कम भुगतान मिलेगा। विवादास्पद पेंशन सुधार के विरोध में गुरुवार को देशभर में आठ लाख से अधिक लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा भी लिया। देशभर में हालांकि स्थिति तब और भी खराब हो गयी जब परिवहन कर्मचारियों ने भी गुरुवार को हड़ताल में शामिल होने का एलान कर दिया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »