वांशिगटन। अमेरिका की फ्लोरिडा में नौसेना के एक अड्डे पर हुई गोलीबारी में बंदूकधारी सहित तीन लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं। नेवी ने शुक्रवार को बयान जारी इसकी पुष्टि की। नेवी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हमले में घायल दूसरे पीड़ित की भी मौत हो गयी।’’ अमेरिकी मीडिया के मुताबिक हमले में 11 लोग घायल हुए हैं। यह घटना अमेरिकी नेवी के पर्ल हार्बर में घटी दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले गत बुधवार को भी एक बंदूकधारी ने पर्ल हार्बर शिपयार्ड में दो नागरिकों की हत्या कर दी थी और एक व्यक्ति को घायल कर दिया था। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली थी।