26 Apr 2024, 13:46:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पश्चिम एशिया में 14 हजार अतिरिक्त सैनिक तैनात करेगा अमेरिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 12:06AM | Updated Date: Dec 6 2019 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। ईरान के प्रभुत्व को कम करने के लिए अमेरिका पश्चिम एशिया में अपने 14 हजार अतिरिक्त सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है। सैनिकों के अलावा दर्जनों जहाजों और अन्य सैन्य उपकरणों को भी भेजा जाएगा। दैनिक समाचार पत्र द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बुधवार को यह जानकारी दी। पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस संबंध में जल्द ही निर्णय ले सकते हैं। इस फैसले से वहां मौजूद अमेरिकी सैनिकों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। 

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गत वर्ष मई में ईरान परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही दोनों देशों के रिश्ते बहुत ही तल्ख हो गये हैं। इस परमाणु समझौते के प्रावधानों को लागू करने को लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है। अमेरिका ने ईरान पर कई प्रकार के प्रतिबंध भी लगाए हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 में ईरान ने अमेरिका, चीन, रूस, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »