26 Apr 2024, 16:32:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अवान, सरवर के खिलाफ अवमानना नोटिस वापस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2019 10:45AM | Updated Date: Nov 26 2019 10:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) ने प्रधानमंत्री इमरान खान के सूचना मामलों की विशेष सलाहकार फिरदौस आशिक अवान और उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान के माफी मांगने पर और उनके खिलाफ अदालती अवमानना के नोटिस को  वापस ले लिया है। मुख्य न्यायाधीश अत्हर मिनल्लाह ने सोमवार को सुनवाई के दौरान मंत्रियों ने अपनी टिप्पणी को राजनीतिक मानने की बात स्वीकार पर उनकी सराहना की। उन्होंने यहां तक ??कहा,‘‘न्यायपालिका समेत कोई भी परिपूर्ण नहीं है।
 
मुख्य न्यायाधीश ने ??कहा,‘‘अदालतें आलोचना से नहीं घबराती बल्कि इसका स्वागत करती हैं।’’ उन्होंने हालांकि याद दिलाया कि राजनीतिक लाभ के लिए न्यायपालिका में लोगों का विश्वास कमजोर करना हानिकारक है। न्यायमूर्ति ने कहा,‘‘अदालत इस बात से संतुष्ट है कि आप (अवान और सरवर) ने जो भी कहा वह अदालत की अवमानना के तहत आता है, लेकिन इसके बावजूद अदालत अवमानना ??नोटिस को वापस ले रही है।
 
न्यायमूर्ति मिनल्लाह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मंत्री सरकारी संस्थानों में लोगों के विश्वास को मजबूत करने पर काम करेंगे, और गैर जिम्मेदाराना टिप्पणियों करने से बचेंगे। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मंत्री भविष्य में जारी मामलों पर टिप्पणी नहीं करेंगे। अवान के वकील शाह खरवार ने अपने मुवक्किल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस वापस लेने के लिए अदालत को धन्यवाद दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »