27 Apr 2024, 01:36:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस और नेपाल के बीच होगा सैन्य समझौता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2019 12:47AM | Updated Date: Nov 26 2019 12:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस और नेपाल ने एक सैन्य एवं तकनीकी सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करने पर सहमति व्यक्त की है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली के साथ बातचीत के बाद इस आशय की जानकारी दी। समाचार एजेंसी तास ने लावरोव के हवाले से कहा, ‘‘हमारे बीच सैन्य और तकनीकी सहयोग की अच्छी संभावनाएं हैं। हम इससे संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत हुए हैं। रूस ने नेपाल में हेलिकॉप्टरों के निर्यात को बढ़ावा देने की भी योजना बनाई है।’’
 
उन्होंने कहा कि रूसी विमानन उपकरण नेपाल की उच्च-पर्वतीय परिस्थितियों में बेहतरीन साबित हुए हैं। रूस से पहले आपूर्ति किये गये एमआई-17 हेलिकॉप्टर नेपाल में काम कर रहे हैं और भविष्य के लिए इस क्षेत्र में बातचीत को बढ़ावा देने की योजनाएं भी है। ग्यावली ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नेपाल एक पूर्ण विकसित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का सदस्य बनना चाहेगा।
 
उन्होंने कहा, ‘‘हम एससीओ जैसे संगठनों के काम में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, जिसमें हमें 2015 से संवाद भागीदार का दर्जा मिला हुआ है। इस वजह से हमें एक पूर्ण सदस्यता प्रदान की जानी चाहिए, जिसके लिए हमें रूस सहित सभी संस्थापक देशों की मदद की आवश्यकता होगी।’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »