27 Apr 2024, 04:52:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 36 आतंकवादियों ने किया आत्मसमर्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 1:44PM | Updated Date: Nov 10 2019 1:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जलालाबाद। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में 36 आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। प्रांतीय सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी है। सरकार द्वारा जारी एक बयान के अनुसार सरकार द्वारा शुरू की गयी शांति और सुलह प्रक्रिया में शामिल होते हुए शनिवार को इस्लामिक स्टेट के 32 आतंकवादियों और तालिबान के चार आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
 
बयान के अनुसार प्रांत की राजधानी जलालाबाद में आतंकवादियों ने देश की खुफिया एजेंसी राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) के समक्ष अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। ये 36 आतंकवादी नांगरहार प्रांत के हस्का मीना, शेरजाद, अचिन और खोग्यानी जिलों में आईएस और तालिबान के सक्रिय सदस्य थे। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों के आत्मसमर्पण से पर्वतीय प्रांत में शांति और स्थिरता मजबूत होगी। आतंकवादी समूहों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »