26 Apr 2024, 09:35:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में हेलिकॉप्टर दुर्घटना,द. कोरिया के सात नागरिक लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2019 12:39PM | Updated Date: Nov 1 2019 12:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद उसमें सवार दक्षिण कोरिया के सात नागरिक लापता हैं जिनकी तलाश का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। योनहाप न्यूज एजेंसी ने दक्षिण कोरिया के अधिकारियों के हवाले से बताया कि हेलिकॉप्टर ने दक्षिण कोरिया को डोक्डो से जापान के ताकेशिमा के लिए गुरुवार को रात 11:26 बजे उड़ान भरी थी और जापान के सागर में विवादित लियोनकोर्ट रॉक्स द्वीपसमूह के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 
हेलिकॉप्टर में पांच राहत एवं बचावकर्मी, एक घायल व्यक्ति तथा उसका दोस्त सवार थे। योनहाप ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से कहा, ‘‘तलाश अभियान पूरी रात जारी रहा, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। सूर्योदय हो गया है और हम लोग विभिन्न राहत एजेंसियों के साथ मिलकर तलाश अभियान को और तेज करेंगे।’’   राहत एवं बचाव कार्य में कई जहाजों और हेलिकॉप्टरों को लगाया गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन तलाश अभियान में 12 गहरे गोताखोरों को लगाने की योजना बना रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »