26 Apr 2024, 23:55:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान : कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस में धमाका, 65 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2019 11:40AM | Updated Date: Oct 31 2019 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रहीम यार खान। पाकिस्तान के लियाकत पुर शहर क्षेत्र के निकट गुरुवार को कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस ट्रेन में धमाका हो गया। इस हादसे में 65 लोगों की मौत की खबर है जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजगाम एक्सप्रेस कराची से रावलपिंडी जा रही थी। इसी दौरान एक यात्री जो ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा था उसमें विस्फोट हो गया जिससे कई कई मौत और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। रेलवे अधिकारियों ने गैस सिलेंडर के फटने की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि जब विस्फोट हुआ यात्री ब्रेक फास्ट बना रहे थे। अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में जुटा है। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »