हेलसिंकी। फिनलैंड में दक्षिणी क्षेत्र के लहटी शहर में हुयी गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। स्थानीय मिडिया के अनुसार यह गोलीबारी रविवार को एक मकान के भीतर हुयी जिसके बाद पुलिस ने ईमारत को चारों से घेर लिया था। पुलिस ने बताया कि संदिगध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन उसने पीड़ित के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस घटना को लेकर जल्द ही आगे की जानकारी दी जाएगी।