26 Apr 2024, 12:05:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में 13 तालिबानी आतंकवादी मारे गये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 2:32PM | Updated Date: Oct 3 2019 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अफगानिस्तान। अफगानिस्तान के ताखर प्रांत के बहरक जिले में सुरक्षा बलों के जारी अभियान में कम से कम 13 तालिबान आतंकवादी मारे गये हैं। सेना ने गुरुवार को  जारी एक बयान में बताया कि ताखर प्रांत की राजधानी तलुकान शहर पर कब्जा करने की तालिबान आतंकवादियों की कोशिश को नाकाम करने के लिए बुधवार को अभियान शुरू किया गया था।
 
तालिबान आतंकवादियों ने तलुकान की सीमा से लगे बहरक जिले के कुछ हिस्सों पर कब्जा कर रखा है। बयान के अनुसार, उप रक्षा मंत्री जनरल मोहम्मद यासीन जिया के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान प्रांत से आतंकवादियों का सफाया होने तक जारी रहेगा और इस अभियान में नौ और आतंकवादी मारे गए हैं। तालिबान आतंकवादियों ने अभी तक इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »