26 Apr 2024, 20:48:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

उत्तर कोरिया की रक्षा अकादमी ने की मिसाइल परीक्षण की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 10:05AM | Updated Date: Oct 3 2019 11:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सोल। उत्तर कोरिया की रक्षा विज्ञान अकादमी ने बैलिस्टिक मिसाइल पुकगुकसॉन्ग-3 के सफल परीक्षण की पुष्टि की है। उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने गुरुवार को तड़के अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। मिसाइल का परीक्ष बुधवार को तड़के हुआ। जापान के तटरक्षक बल ने बुधवार को कहा था कि उत्तर कोरिया ने कई मिसाइल दागे हैं, जिसमें से एक जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरा है। उत्तर कोरिया द्वारा इस साल किया गया यह 11वां मिसाइल परीक्षण है, लेकिन पनडुब्बी से किया गया यह पहला मिसाइल परीक्षण है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »