27 Apr 2024, 02:41:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत और रूस सौर ऊर्जा के क्षेत्र में करेंगे सहयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2019 1:03AM | Updated Date: Oct 3 2019 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस में भारत के राजदूत बाला वेंकटेश वर्मा ने बुधवार को कहा कि भारत और रूस संयुक्त तौर पर ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाओं में काम करने पर विचार कर रहे हैं। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में रूस और भारत के बीच भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर वर्मा ने कहा, ‘‘ हां, प्रारंभिक बातचीत शुरू हो गयी है। हम रूस के साथ संयुक्त परियोजनाओं की संभावनाओं को तलाश रहे हैं।’’ इससे पहले पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के व्लादिवोस्टोक में आयोजित 15वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम के दौरान देश में नवकरणीय ऊर्जा को वर्ष 2020 तक 175 गीगावाट करने के लिए सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »