26 Apr 2024, 07:58:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने संरा में स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी को हटाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2019 12:41AM | Updated Date: Oct 2 2019 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपनी किरकिरी होने के बाद वहां से लौटते ही संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी को हटा दिया है। लोधी की जगह मुनीर अकरम को नया प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पर पाक को संयुक्त राष्ट्र में अहमियत नहीं मिलने से नाराजगी के कारण पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने यह कार्रवाई की है। लोधी ने हाल ही में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए जॉनसन को विदेश मंत्री लिख दिया था। इसे लेकर उनकी सोशल मीडिया पर खूब खिंचाई हुई थी जिसके बाद उन्होंने अपना ट्वीट हटा दिया और उसे टाइपिंग की अशुद्धि बताया था।

उन्होंने सितंबर 2017 में संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर में कथित अत्याचार का मुद्दा उठाया था। इसके समर्थन में उन्होंने एक जख्मी लड़की की तस्वीर दिखाकर उसे पैलेट गन से घायल कश्मीरी लड़की बताया था लेकिन बाद में पता चला कि वह तस्वीर एक फलस्तीनी लड़की की थी जिसे 2014 में गाजा में लिया गया था। इस घटनाक्रम के कारण लोधी और पाकिस्तान की काफी आलोचना हुई थी। लोधी फरवरी 2015 से संयुक्त राष्ट्र में पाक की स्थायी प्रतिनिधि थीं वहीं अकरम 2002-2008 तक इस पद पर रह चुके हैं। पाक की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो की हत्या का मामला संयुक्त राष्ट्र में उठाने को लेकर असहमति के कारण तत्कालीन राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अकरम को निलंबित कर दिया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »