27 Apr 2024, 03:48:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रहस्यमयी खुलासा - आइने में नहीं दिखता हैं इमरान खान की पत्नी का चेहरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 2:59PM | Updated Date: Sep 29 2019 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। प्रधानमंत्री कार्यालय में हाउस स्टाफ के अनुसार, पाकिस्तान की पहली महिला बुशरा बीबी की तस्वीर दर्पण में नहीं दिखाई दे रही है। ऐसा दावा कैपिटल टीवी, पाकिस्तान द्वारा 'खातून-ए-अव्वल' (पहली महिला) के बारे में किया गया है। बुशरा इमरान खान की तीसरी पत्नी हैं। 
 
पाकिस्तान की कैपिटल टीवी पर खातून-ए-अव्वल (प्रथम महिला) को लेकर इन सनसनीखेज़ दावे से जुड़ी रिपोर्ट दी है।  बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की 74वीं बैठक में शामिल होने के लिए अमेरिका रवाना होने से पूर्व पत्नी बुशरा बीबी के साथ मक्का में उमरा किया था। इस दौरान वह सिर से लेकर पांव तक बुर्के में ढकी थीं। बुशरा बीबी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पहली घूंघट वाली पत्नी हैं। वह एक विश्वासपात्र हैं और उन्होंने पिछले साल सत्ता में आने से करीब छह महीने पहले इमरान खान से शादी की थी। 
 
रिपोर्ट्स के अनुसार,  बुशरा एक आध्यात्मिक गुरू हैं। वह पांच बच्चों की मां हैं और उनकी उम्र 40 साल से ऊपर है। उनकी छवि एक तंत्र- मंत्र और जादू टोना करने वाली शख्सियत के रूप में हैं।दावा तो ये भी किया जाता है कि बुशरा ने दो जिन्न भी पाल रखे हैं और वह उन्हें कच्चा मांस परोसती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »