27 Apr 2024, 07:36:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन का 55 लोगों से भरा नौका रडार से हुआ गायब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 11:00AM | Updated Date: Sep 29 2019 11:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सना। यमन का एक नौका देश के पूर्वी तट से रडार से गायब हो गया। नौका पर कम से कम 55 लोग सवार थे। स्थानीय मीडिया की रविवार की रिपोर्ट के अनुसार, नौका यमन के महराह बंदरगाह से सोकाट्रा द्वीप जा रहा था। अधिकारियों नें कहा,‘‘नौका के लापता होने की सूचना मिलने के बाद हमने सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना  के साथ संपर्क किया है और तलाश एंव बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।’’  यमन पिछले कई वर्षों से राष्ट्रपति अब्दराबुह मंसूर हादी के नेतृत्व वाले सरकारी बलों और हाउती विद्रोहियों के बीच सशस्त्र संघर्ष में फंसा हुआ है। सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना मंसूर हादी के अनुरोध पर मार्च 2015 से हाउती विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले कर रही है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »