27 Apr 2024, 09:38:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जर्मनी की सभी सीमाओं पर पुलिस की तैनाती बढ़ेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 9:55AM | Updated Date: Sep 29 2019 9:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। जर्मनी के गृह मंत्री होर्स्ट सीहोफर ने रविवार को कहा कि देश में अवैध लोगों के प्रवेश को रोकने के लिए सभी राष्ट्रीय सीमाओं पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ायी जाएगी। सीहोफर ने घोषणा की कि वर्ष 2015 में प्रवासियों के प्रवेश को रोकने के लिए ऑस्ट्रिया के साथ सीमा पर बढ़ा नियंत्रण 2020 की पहली छमाही तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा,‘‘सुरक्षा सीमा पर शुरू होती है। ऑस्ट्रिया में सीमा पर नियंत्रण को लेकर नए सिरे से फरमान के साथ ही मैंने पुलिस को सभी जर्मन सीमाओं पर (व्यक्तिगत) तलाश अभियान को तेज करने के निर्देश दिए हैं। हम अपने देश की सभी सीमाओं की निगरानी कर रहे हैं।’’ सीहोफर ने बाइल्ड एम सोनटाग अखबार के साथ साक्षात्कार में यह बात कही। गौरतलब है कि जर्मनी यूरोप में प्रवासन संकट से सबसे अधिक प्रभावित देशों में से एक बन गया है। वर्ष 2015 में पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका में सशस्त्र संघर्षों से भाग रहे लोगों की बड़ी संख्या के आने के कारण यह संकट और गहरा गया। विश्व जनसंख्या समीक्षा के अनुसार वर्तमान में यूरोपीय संघ के देशों में प्रवासियों का सबसे बड़ा हिस्सा करीब 12 प्रतिशत जर्मनी में है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »