26 Apr 2024, 10:44:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इथियोपिया में सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत आदिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 12:33AM | Updated Date: Sep 29 2019 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अबाबा। इथियोपिया के उत्तरी अम्हारा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी। अम्हारा के गिले तुमुगा क्षेत्र के मुख्य यातायात पुलिस निरीक्षक मोहम्मद अली ने कहा कि एक मिनी बस के विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा जाने से यह हादसा हुआ। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गयी और 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अली ने बताया कि पुलिस ने ट्रक के चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। मिनी बस का चालक हादसे के बाद फरार हो गया। उन्होंने चालकों और यात्रियों को देर रात यात्रा करने से बचने को कहा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »