26 Apr 2024, 15:05:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तालिबान की धमकी के बीच अफगानिस्तान में आज मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2019 11:14AM | Updated Date: Sep 28 2019 11:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। तालिबान की धमकी के बीच अफगानिस्तान में शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान कराए जाएंगे। अफगानिस्तान में मतदान सुबह सात बजे से शुरु होकर शाम के पांच बजे तक चलेंगे। चुनाव नतीजे 19 अक्टूबर तक आने की संभावना है। चुनाव में उतरे उम्मीदवार को जीतने के लिए 50 फीसदी मत लाने अनिवार्य है। किसी भी उम्मीदवार को 50 फीसदी मत नहीं आने की स्थिति में शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच दूसरा दौर का चुनाव नवंबर में कराए जाएगा।
 
अफगानिस्तान में कुल 95 लाख से ज्यादा मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इन चुनाव में अशरफ गनी सहित 15 उम्मीदवार मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चुनाव के बीच तालिबान ने चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के दौरान अफगानिस्तान में कई विस्फोटक घटनाएं घटी थी जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गयी थी। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »