26 Apr 2024, 18:09:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूसी राष्ट्रपति से मिलकर बोले मोदी- आंतरिक मामलों में बाहरी दखल बर्दाश्त नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 4:45PM | Updated Date: Sep 4 2019 5:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

व्लादिवोस्तोक। दो दिन के रूस दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों देशों के बीच विशेष एवं विशेषाधिकृत रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश के आंतरिक मामलों में बाहरी दखल बर्दाश्त नहीं। उन्होंने कहा कि दोनों देश किसी भी देश के आतंरिक मामलों में बाहरी दखल के पूरी तरह से खिलाफ हैं। पीएम मोदी कल पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में हिस्सा लेंगे। 
 
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'भारत और रूस काफी क्षेत्रों जैसे कि डिफेंस, कृषि और व्यापार में आगे बढ़ रहे हैं। हम दोनों किसी देश के आतंरिक मामले में बाहरी दखल के पूरी तरह से खिलाफ हैं। हम ग्लोबल लेवल पर साथ काम करने के लिए काफी काम कर रहे हैं। अफगानिस्तान और खाड़ी देशों की स्थिति को लेकर भी दोनों देशों के बीच बातचीत हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »