26 Apr 2024, 16:43:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुबई के वयोवद्ध भारतीय कारोबारी मघनमल जेठानंद का अंतिम संस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2019 12:44PM | Updated Date: Sep 4 2019 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। दुबई में सबसे वयोवृद्ध भारतीय कारोबारी नेता मघनमल जेठानंद पंचोलिया का निधन हो गया है। उनका मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। मघनमल का सोमवार को 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। दिवगंत कारोबारी के अंतिम संस्कार में दुबई में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। परिवार सूत्रों ने गल्फ न्यूज को इसकी जानकारी दी। वयोवृद्ध कारोबारी का सोमवार को निधन हुआ।
 
उनके अंतिम संस्कार में करीब 300 लोग शामिल हुए जिसमें प्रमुख रूप से दुबई में रहने वाले जाने माने और बुजुर्ग कारोबारी तथा उनके मित्र शामिल हुए थे। उनका अंतिम संस्कार जेबल अली में न्यू सोनापुर श्मशान घाट पर किया गया। दिवंगत पंचोलिया के ज्येष्ठ पुत्र डॉ. लालचंद एम. पंचोलिया के अनुसार उनके पिता को उस समय छाती में दर्द हुआ जब वह कार्यालय में थे। वह मगहबा के नाम से लोकप्रिय थे। वह अरबियन ट्रेडिंग एजेंसी के अध्यक्ष थे।
 
वह उन कुछ भारतीयों में शामिल थे जिन्होंने एक कंपनी शुरू कर दुबई में विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराई। उन्होंने भारतीय समुदाय के लिए पहले विद्यालय की स्थापना भी की थी। दिवगंत मघनलाल के मित्रों ने बताया कि वह अमीरात में रहने वाले भारतीयों के लिए सांस्कृतिक राजदूत थे। दुबई  स्थित भारतीय वाणिज्यदूत विपुल ने दिवंगत के निधन पर कहा ‘‘यह समुदाय के लिए बड़ा नुकसान है। उन्हें पूरे समुदाय में पिता के रूप में सम्मान प्राप्त था।
 
वह सामाजिक कार्यों के लिए भी समर्पित थे। उन्होंने भारत, भारतीय और संयुक्त अरब अमीरात के लिए महान सेवा की। दिवंगत कारोबार का परिवार उन भारतीय परिवारों में था जो शारजाह और दुबई में बस गए। विपुल ने दिवंगत परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मघनमल को समुदाय का सबसे बुजुर्ग कारोबारी नेता के रुप में जाना जाता था।          
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »