पेरिस। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने हथियार नियंत्रण और फारस की खाड़ी में मौजूदा तनावों को लेकर रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू के साथ फोन पर चर्चा की। फ्रांस के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। पार्ली ने मंगलवार को शोइगू के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों मंत्रियों ने हथियार नियंत्रण और संघर्ष के कई क्षेत्रों - यूक्रेन, फारस की खाड़ी, मध्य अफ्रीकी गणराज्य में मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। दोनों रक्षा मंत्रियों ने संभावित सहयोग पर भी चर्चा की और कहा कि वे नौ सितंबर को अपनी अगली बैठक में इन मुद्दों को फिर से उठाएंगे।