26 Apr 2024, 23:48:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

युद्ध से किसी समस्या का समाधान संभव नहीं : इमरान खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2019 5:50PM | Updated Date: Sep 3 2019 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उनका मानना है कि  युद्ध से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है और जो लोग युद्ध को समाधान मानते हैं, वे समझदार नहीं है और शायद उन्हें इतिहास का ज्ञान भी  नहीं है। खान ने कहा कि जिस समस्या का समाधान युद्ध से करने की कोशिश की गयी है उसकी जगह चार समस्याएं और खड़ी हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि जिसने भी युद्ध से किसी विवाद का निपटारा करने की कोशिश की वह भले ही युद्ध जीत गया हो लेकिन वास्तव में उसकी हार हुई क्योंकि युद्ध के बाद जो नुकसान होता है। उसकी भरपाई करने में काफी समय लग जाता है।
 
खान ने पंजाब के गवर्नर चौधरी सरवर की  तरफ से लाहौर में गवर्नर हाउस में पहले अंतरराष्ट्रीय सिख सम्मेलन को  सोमवार को संबोधित करते हुए कहा कि उनके देश में करतारपुर और  ननकाना साहिब तथा अन्य स्थानों की यात्रा करने वाले सिख श्रद्धालुओं को आते  ही वीजा सुविधा दी जाएगी और ऐसा करना उनकी सरकार की जिम्मेदारी है।
 
खान ने कहा ‘‘ मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि  आपको मल्टीपल वीजा दिए जाएंगे और यह हमारी जिम्मेदारी है तथा  इसमें कोई  पक्षपात नहीं होगा। कश्मीर मसले का जिक्र  करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी तरफ से पहले सैन्य कार्रवाई नहीं करेगा   लेकिन वह कश्मीरी लोगों के हकों के लिए आवाज उठाते रहेंगें। यह सम्मेलन शनिवार को शुरू हुआ था और इसमें अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप से आए सिख प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »